नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद की गयी थी हत्या, गिरफ्तार आरोपित ने जुर्म कबूला
Updated at : 17 Jan 2020 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

गत मंगलवार को मक्के के खेत से पुलिस ने बरामद किया था लड़की का शव सुपौल का ही रहने वाला है आरोपित दुष्कर्मी सुपौल से हुई गिरफ्तारी एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी अररिया : सुपौल जिला निवासी नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को अररिया जिले की सीमा क्षेत्र में फेंक […]
विज्ञापन
- गत मंगलवार को मक्के के खेत से पुलिस ने बरामद किया था लड़की का शव
- सुपौल का ही रहने वाला है आरोपित दुष्कर्मी सुपौल से हुई गिरफ्तारी
- एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
अररिया : सुपौल जिला निवासी नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को अररिया जिले की सीमा क्षेत्र में फेंक दिया गया था. नाबालिग का शव मंगलवार को बरामद हुआ था. मामले में दुष्कर्म के आरोपित राजेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग व दुष्कर्मी दोनों ही सुपौल जिले के निवासी हैं.
एक व्यक्ति की मौसी की बेटी के छेका में नाबालिग लड़की अपनी चाची व अन्य के साथ बरदाहा गांव आयी थी. दुष्कर्म का आरोपित उस घर के दामाद का दोस्त है, जिसके घर छेका में नाबालिग आयी थी. नाबालिग छेका वाले घर आये मेहमानों को चाय-पानी आदि दे रही थी. इस क्रम में आरोपित युवक को भी उसने पानी पिलाया था. शाम में नाबालिग शौच के लिए घर के पिछवाड़े गयी थी.
इस बीच आरोपित भी वहां चला गया और नाबालिग से छेड़छाड़ करने लगा. वह चिल्लाने लगी, तो आरोपित ने नाबालिग का मुंह दबाकर छेका वाले घर से करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान जगह ले गया. फिर उसने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया. उसके बाद उसकी हत्या कर दी. एसपी ने बताया कि दुष्कर्म व हत्या करने के बाद आरोपित छेका वाले घर नहीं गया. कुछ देर बाद वह अपने घर चला गया था.
एसपी के मुताबिक अनुसंधान की दिशा ठीक निशाने पर पहुंची. दुष्कर्मी राजेश कुमार को उसके घर बेलागंज, सुपौल से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया है. एसपी के मुताबिक इस घटना में दूसरा कोई शामिल नहीं था. मौके पर डीएसपी फारबिसगंज मनोज कुमार, नरपतगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद थे.
भागलपुर से आयी विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने जांच के लिए मिट्टी व ब्लड का सैंपल लिया, एसपी भी अधिकारियों के साथ मौके पर रहीं मौजूद
नरपतगंज. भागलपुर से विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम बुधवार को प्रखंड क्षेत्र की बरहारा पंचायत के वार्ड 1 जीवछपुर गांव पहुंची. फिर वह घटनास्थल पर उस मक्के के खेत में पहुंची, जहां शव बरामद हुआ था.
टीम के सदस्यों ने पुलिस अनुसंधान में सहयोग किया. घटनास्थल पर जांच के दौरान एसपी धूरत सायली, फारबिसगंज डीएसपी मनोज कुमार समेत नरपतगंज अध्यक्ष सुनील कुमार, सुपौल जिले के भीमपुर थाना घंटों मौजूद रहा. भागलपुर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम के सहायक निदेशक सुबेस्त कुमार, वरीय वैज्ञानिक सहायक विवेक कुमार सिंह ने घटनास्थल पर घंटों बारीकी से जांच-पड़ताल की.
मिट्टी का सैंपल, ब्लड सैंपल, कपड़े, जूता सहित कई महत्वपूर्ण चीजें जांच के लिए अपने साथ ले गये. नाबालिग छात्रा के शव के पोस्टमार्टम के दौरान कॉटन स्वैप लिया गया. इस बाबत विधि विज्ञान प्रयोगशाला के सहायक निदेशक ने बताया कि जल्द ही फोरेंसिक जांच के बाद घटना का खुलासा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




