ePaper

जिले में 432 किमी लंबी होगी मानव शृंखला, आठ लाख 64 हजार लोग होंगे शामिल

Updated at : 17 Dec 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में 432 किमी लंबी होगी मानव शृंखला, आठ लाख 64 हजार लोग होंगे शामिल

अररिया : जल जीवन हरियाली, शराब बंदी, बाल विवाह व दहेज उन्मूलन के समर्थन में 19 जनवरी को आयोजित राज्यव्यापी मानव शृंखला को लेकर जिले में चल रही पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को विशेष बैठक बुलायी गयी. डीआरडीए सभागार में संपन्न हुई बैठक में जिला के वरीय अधिकारी, […]

विज्ञापन

अररिया : जल जीवन हरियाली, शराब बंदी, बाल विवाह व दहेज उन्मूलन के समर्थन में 19 जनवरी को आयोजित राज्यव्यापी मानव शृंखला को लेकर जिले में चल रही पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को विशेष बैठक बुलायी गयी. डीआरडीए सभागार में संपन्न हुई बैठक में जिला के वरीय अधिकारी, सभी बीडीओ, पुलिस अधिकारी सहित अन्य ने भाग लिया. जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव ने मानव शृंखला के महत्वपूर्ण पहलूओं से अधिकारियों को अवगत कराया.

जिलाधिकारी ने कहा कि मानव शृंखला की सफलता को लेकर पंचायत से लेकर जिलास्तर पर जिम्मेदारियों को बांटा गया है. सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन ससमय सुनिश्चित कराना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जिले में मानव शृंखला की कुल लंबाई 432 किलोमीटर निर्धारित है. इसमें आठ लाख 64 हजार लोग भाग लेंगे. पंचायत से लेकर प्रखंड व जिला स्तर पर इसके लिये संचालन समिति का गठन किया गया है. पंचायत में मुखिया प्रखंड स्तर पर बीडीओ व जिला स्तर पर जिलाधिकारी संचालन समिति के अध्यक्ष नामित किये गये हैं.

मानव शृंखला में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिये लोगों को कई स्तरोंपर जागरूक किया जाना है. इसके लिये नारा, दीवार लेखन, अपील पत्र सहित कला जत्था द्वारा नुक्कड़-नाटक व अन्य लोक कलाओं के माध्यम लोगों को जागरूक करने की रणनीति पर अमल किया जायेगा. जनप्रतिनिधि व अन्य समाजसेवी संस्थाओं की इसमें भागीदारी महत्वपूर्ण है.

सभी बीडीओ को यह निर्देश दिया गया कि वे जल्द से जल्द प्रखंड से लेकर जिले की सीमा में लगने वाली शृंखला का मेप उपलब्ध करायें. बैठक में पुलिस अधीक्षक धुरत सायली, सीएस डॉ एमएम प्रसाद, भू अर्जन पदाधिकारी मुकेश कुमार, वरीय उपसमाहर्ता संजय कुमार, फारबिसगंज एसडीओ डॉ योगेश सागर, डीपीओ स्थापना चंद्रप्रकाश, डीपीओ एसएसए बालेश्वर प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया व फारबिसगंज सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन