मायके व ससुराल वालों के दबाव में नवजात बच्चे को बेचने का प्रयास
Updated at : 05 Dec 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

अररिया : एक मां अपने बच्चे को नौ माह तक अपनी कोख में पालकर उसे जन्म देती है. इस बीच वह कई प्रकार की वेदना व दर्द भी झेलती है. प्रसव पीड़ा जैसी असहनीय पीड़ा को भी मात देकर वह नवजात को दुनिया में लाती है और तब जाकर मां का दर्जा पाती है. इसके […]
विज्ञापन
अररिया : एक मां अपने बच्चे को नौ माह तक अपनी कोख में पालकर उसे जन्म देती है. इस बीच वह कई प्रकार की वेदना व दर्द भी झेलती है. प्रसव पीड़ा जैसी असहनीय पीड़ा को भी मात देकर वह नवजात को दुनिया में लाती है और तब जाकर मां का दर्जा पाती है. इसके विपरीत सदर अस्पताल अररिया में बुधवार शाम एक महिला ने अस्पताल में ही जन्मे अपने नवजात की कीमत महज छह सौ रुपये लगाते हुए उसे बेचने की कोशिश की.
इस बीच कई लोग उस नवजात को खरीदने तक के लिए वहां पहुंच गये. मामले की भनक मिलते ही अस्पताल प्रबंधक मौके पर पहुंच गये और उनकी पहल पर बच्चे को बिकने से बचा लिया गया. बताया जाता है कि महिला के पति का हाल में ही निधन हो चुका है.
अब वह ससुराल छोड़कर अपने मायके में ही रहती है. उसके प्रसव के लिए उसके साथ ससुराल वाले तो आये नहीं, उसके मायके के कुछ परिजन मंगलवार को जरूर आये थे, लेकिन वह भी बुधवार दोपहर बाद महिला को उसके हाल पर छोड़कर चले गये. इसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया. बहरहाल अस्पताल में नवजात को बेचने का यह मामला सुनकर लोग हैरान रहे.
पुलिस को दी गयी सूचना
बताया जाता है कि टाउन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला मंगलवार को प्रसव के लिए सदर अस्पताल आयी थी. उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां बुधवार को उसने एक बच्चे को जन्म दिया. उस समय महिला के साथ उसके मायके वाले भी मौजूद थे, लेकिन बाद में वे भी उसे छोड़कर चले गये.
उसके पति का निधन पूर्व में ही हो चुका है. बताया जाता है कि महिला की शादी रजोखर में हुई थी. इधर, सदर अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद ने बताया कि सदर अस्पताल में एक महिला अपने नवजात को बेच रही थी. इसकी सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचा.
वहां जाकर नवजात को बिकने से बचा लिया. इसके बाद नवजात को आइसीयू में भर्ती करा दिया गया है. यह भी बताया जा रहा है कि महिला ने ससुराल व मायके वालों के दबाव में आकर अपने नवजात को बेचने की कोशिश की. इसकी सूचना थाना व एनजीओ को दी जा रही है. अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि मामला जो भी हो इसकी जांच करना पुलिस का काम है. इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




