जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2019 9:11 PM

विज्ञापन

अररिया : बिहार के अररिया जिला के सदर अस्पताल चौक के समीप सोमवार को जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी. अररिया अनुमंडल पुलिस अधिकारी डी सिंह ने बताया, ‘‘मृतक का नाम मोहम्मद वसीम (35) है जो नगर थाना अंतर्गत जहांगीर टोला कॉलोनी का रहने वाला […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार के अररिया जिला के सदर अस्पताल चौक के समीप सोमवार को जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी. अररिया अनुमंडल पुलिस अधिकारी डी सिंह ने बताया, ‘‘मृतक का नाम मोहम्मद वसीम (35) है जो नगर थाना अंतर्गत जहांगीर टोला कॉलोनी का रहने वाला था.” उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में आरोपी मोहम्मद मुमताज को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है.

पुलिस सूत्रों ने बताया, ‘‘अस्पताल चौक के पास तीन दिन पहले भी छुरा घोंपने की घटना हुई थी जिसमें मुमताज और अकरम घायल हो गये थे और प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी.” पुलिस ने सोमवार की घटना का तीन दिन पहले हुई छुरा घोंपने की घटना से कहीं न कहीं संबंध होने की आशंका जतायी. सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस वारदात से आक्रोशित मृतक के रिश्तेदारों और परिचितों ने अस्पताल चौक के समीप की मुख्य सड़क को जाम कर दिया. बहरहाल पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सड़क को खाली करा लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन