अररिया : …..जब बोट से जनाजे को कब्रिस्तान ले गये ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड की रामपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 12 इस्लामपुर गांव के लोगों को कजरा धार पर पुल नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़ हालात यह है कि उक्त गांव में किसी के निधन होने पर लोग शव को दफनाने के लिए जनाजे की नमाज के लिए […]

विज्ञापन
फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड की रामपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 12 इस्लामपुर गांव के लोगों को कजरा धार पर पुल नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़ हालात यह है कि उक्त गांव में किसी के निधन होने पर लोग शव को दफनाने के लिए जनाजे की नमाज के लिए बड़ी मुश्किल से नदी पार करते हैं.
मगर धार में पानी अधिक होने से कब्रिस्तान जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही नजारा शनिवार की देखने को मिला जब रामपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 12 इस्लामपुर के एक व्यक्ति का निधन हुआ और जनाजे को कब्रिस्तान तक लाने में लोगों को कठिनाई हो रही थी़ ग्रामीणों की मांग पर सीओ संजीव कुमार ने मोटर बोट उपलब्ध कराया गया, जिससे जनाजे को कब्रिस्तान लाया गया. स्थानीय लोगों ने कजरा धार पर पुल बनाने की मांग की है़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन