आइसीडीपी के महाप्रबंधक संजय कुमार झा के खिलाफ प्रपत्र गठित
Updated at : 09 Jul 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

अररिया : आईसीडीपी योजना के क्रियान्वयन में अनाधिकृत रूप से 15 पैक्स व एक राईस मिल निर्माण स्थापना के लिये इकाई लागत मूल्य वृद्धि कर वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप में अररिया के तत्कालीन महाप्रबंधक आईसीडीपी संजय कुमार झा संप्रति जिला सहकारिता पदाधिकारी कटिहार के विरूद्ध प्रपत्र क गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कराने […]
विज्ञापन
अररिया : आईसीडीपी योजना के क्रियान्वयन में अनाधिकृत रूप से 15 पैक्स व एक राईस मिल निर्माण स्थापना के लिये इकाई लागत मूल्य वृद्धि कर वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप में अररिया के तत्कालीन महाप्रबंधक आईसीडीपी संजय कुमार झा संप्रति जिला सहकारिता पदाधिकारी कटिहार के विरूद्ध प्रपत्र क गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आदेश माननीय राज्यपाल ने दिया है.
माननीय राज्यपाल के आदेश पर निगरानी विभाग के उपसचिव सुधांशु कुमार सिंह द्वारा जारी संकल्प पत्र में कहा गया है कि अररिया के तत्कालीन आईसीडीपी महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने अपने कर्तव्य व दायित्व के निर्वहण में उदासीनता बरती गयी है.
इसके आलोक में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आदेश संकल्प पत्र के माध्यम से दिया गया है. विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिये संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां पूर्णिया को संचालन पदाधिकारी व बकारूत जमा सहायक निबंधक सहयोग समितियां बिहार प्रस्तुतिकरण पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
तत्कालीन महाप्रबंधक आईसीडीपी संजय कुमार झा को आगामी पंद्रह दिनों के अंदर अपने बचाव के संबंध में लिखित बयान संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां पूर्णियां का समर्पित करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




