कलेक्ट्रेट में तपती धूप में सफाई के लिए लगाये थे मजदूर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अररिया : जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने 18 जून से किसी भी प्रकार की शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक, सभा या कार्यक्रम समेत मजदूरों से मजदूरी तक नहीं कराने का आदेश दिया था. लेकिन डीएम के आदेश के पहले ही दिन एक तो रानीगंज में गैर आवासीय प्रशिक्षण में शामिल […]
विज्ञापन
अररिया : जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने 18 जून से किसी भी प्रकार की शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक, सभा या कार्यक्रम समेत मजदूरों से मजदूरी तक नहीं कराने का आदेश दिया था.
लेकिन डीएम के आदेश के पहले ही दिन एक तो रानीगंज में गैर आवासीय प्रशिक्षण में शामिल टोला सेवक की मौत हो गयी. जबकि समाहरणालय परिसर में ही कड़ी धूप के बीच मजदूर काम करते देखे गये. एक तरफ तो आम जनों के हित में जिलाधिकारी ने दिन के 11 बजे से शाम चार बजे तक खुली धूप में किसी तरह के कार्य करने पर पाबंदी लगायी थी. जबकि उनकी नाक के नीचे ही तपती धूप में मजदूरों से सफाई का कार्य कराया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










