सड़क हादसे के बाद परिजनों का फूटा आक्रोश, बस को किया क्षतिग्रस्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
अररिया : अररिया से सहरसा के बीच चलने वाली यदुवंशी कृष्ण रथ गाड़ी संख्या बीआर 43डी 3141 को शहर के मार्केटिंग यार्ड के पास जबरन रोक कर वाहन चालक व उनके सहयोगी के साथ पिटाई करते हुए वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. आक्रोशितों के मुताबिक बस ने रजोखर के पास एक दस […]
विज्ञापन
अररिया : अररिया से सहरसा के बीच चलने वाली यदुवंशी कृष्ण रथ गाड़ी संख्या बीआर 43डी 3141 को शहर के मार्केटिंग यार्ड के पास जबरन रोक कर वाहन चालक व उनके सहयोगी के साथ पिटाई करते हुए वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. आक्रोशितों के मुताबिक बस ने रजोखर के पास एक दस वर्षीय बालक को ठोकर मार दी. इस कारण बालक की स्थिति नाजुक बनी हु��� है. घायल बालक रशीद पिता मो रहबर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
आपके शहर में
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था. घटना से नाराज परिजनों ने गाड़ी का पीछा करते हुए उसे मार्केटिंग यार्ड मुख्य गेट के पास जबरन रोक कर दिया. इसके बाद चालक व उसके सहयोगी की पिटाई कर दी. इस क्रम में बस को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान एनएच 327 इ पर भारी जाम लग गया. स्थानीय लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गयी. बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लिया. साथ ही चालक व खलासी को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि बस की ठोकर से बालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन