डायरिया की रोक थाम के लिए प्रशासन गंभीर
अररिया : डायरिया रोग के रोक थाम के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग खासा गंभीर नजर आ रहा है. इसी के मद्देनजर जिले के कमोबश छह लाख घरों में बरसात से पहले ओआरएस व जिंक टैबलेट बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. ये काम 24 जून से शुरू होगा. ऐसी जानकारी सोमवार को […]
अररिया : डायरिया रोग के रोक थाम के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग खासा गंभीर नजर आ रहा है. इसी के मद्देनजर जिले के कमोबश छह लाख घरों में बरसात से पहले ओआरएस व जिंक टैबलेट बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. ये काम 24 जून से शुरू होगा. ऐसी जानकारी सोमवार को डीएम बैद्यानाथ यादव की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला के दौरान मिली.
आपके शहर में
डीआरडीए सभा भवन में आयोजित कार्यशाला के दौरान बताया गया कि डायरिया की रोक थाम व बचाव के लिए शुरू होने वाले अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से हर घर में ओआरएस को दो पैकेट व चार जिंक टैबलेट का वितरण किया जायेगा. साथ ही समुदाय को डायरिया की से बचाव के उपायों के पति जागरूक भी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए