नाम वापसी से भाजपा समर्थकों में खुशी, तो संशय भी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

अररिया : एनडीए के उम्मीदवार से नाराज चल रहे पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन का आवासीय परिसर समर्थकों के भीड़ से खचाखच भरा हुआ था. इस बीच प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के साथ उनके चले जाने से भाजपा के समर्थक भौचक रह गये. हालांकि दबे जुबान से ही भाजपा समर्थक खुश भी थे, लेकिन उनमें […]
विज्ञापन
अररिया : एनडीए के उम्मीदवार से नाराज चल रहे पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन का आवासीय परिसर समर्थकों के भीड़ से खचाखच भरा हुआ था. इस बीच प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के साथ उनके चले जाने से भाजपा के समर्थक भौचक रह गये.
हालांकि दबे जुबान से ही भाजपा समर्थक खुश भी थे, लेकिन उनमें यह संशय भी था कि अभी 4 तक नामांकन डाले जाने की तारिख है, कहीं बीच में ही नामांकन नहीं डाल दें. क्योंकि एनआर कटा हुआ है. बहरहाल भाजपा के नेताओं की तरफ से अभी तक बस यही कहा जा रहा है कि श्री सिंह अब नामांकन नहीं करेंगे.
इधर पूर्व जिलाध्यक्ष के पारिवारिक सूत्रों की माने तो बुधवार की देर शाम से लेकर गुरुवार के 4 बजे सुबह तक एनडीए प्रत्याशी, लोजपा प्रत्याशी अजय झा सहित अन्य नेताओं के द्वारा उनको मनाने का दौर चलता रहा. लेकिन फिर भी नामांकन को लेकर जो संशय था उसे प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने आकर दूर कर दिया. बताया गया कि पटना में प्रदेश स्तरीय प्रेस वार्ता के बाद स्थिति बेहतर रूप से स्पष्ट हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




