बारिश से किसानों के चेहरे खिले शहर में जलजमाव से किचकिच

Updated:
विज्ञापन

अररिया : जिले में हुई झमाझम बरसात से लोगों को गरमी और ऊमस से काफी राहत मिली है. रविवार व सोमवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर जहां मुस्कान लौटा आयी. वहीं नगर में जगह-जगह हुए जलजमाव ने नगरवासियों की मुसीबत बढ़ा दी है. बारिश के बाद किसान धान रोपनी में जुट गये […]

विज्ञापन

अररिया : जिले में हुई झमाझम बरसात से लोगों को गरमी और ऊमस से काफी राहत मिली है. रविवार व सोमवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर जहां मुस्कान लौटा आयी. वहीं नगर में जगह-जगह हुए जलजमाव ने नगरवासियों की मुसीबत बढ़ा दी है. बारिश के बाद किसान धान रोपनी में जुट गये हैं. इधर हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव का सामना करना पड़ रहा है. जिले के कई मुहल्लों में जलजमाव होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई ऐसे मुहल्ले हैं जहां पैदल चलना भी लोगों को मुश्किल हो गया है. शहर के शास्त्री नगर में दुर्गा मंदिर स्थित सटे रोड पर काफी पानी जमा हो गया है. इधर बाजार समिति स्थित पुलिस लाइन में रह रहे सिपाहियों को परेशानी हो रही है. बिहार पुलिस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बबलु कुमार ने बताया कि बारिश होने पर छत से पानी चूता है. जबकि शहर के सुभाष चौक से समाहरणालय जाने वाली सड़क पर किचड़ व जलजमाव हो गया है. हालांकि यह सड़क कई बरासात भी देख चुका है.

फिर भी सड़क नहीं बन पायी है. इतना जरूर है कि आला अधिकारियों द्वारा सड़क जल्द से जल्द बना जायेगा इसके लिए बार आश्वासन मिल चुका है. बारिश के बाद जहां किसान धान की रोपनी के लिए निकल पड़े. वहीं शहर के कई क्षेत्रों में जलजमाव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. झमाझम बारिश ने अब तक पानी की कमी को दूर कर दिया है. लगातार बारिश से जलस्रोत भी अपने स्तर वृद्धि हो रही है. बारिश की हल्की फुहारों से आम लोगों को काफी राहत मिली है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन