अररिया : सड़क हादसे में जीजा-साला समेत तीन मरे

Updated:
विज्ञापन

अररिया : अररिया बैरगाछी ओपी के एनएच 327 ई पर अजमतपुर के पास मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार बेलवा पंचायत निवासी रउफ के पुत्र मो अंजर व तारण प्रखंड जोकीहाट निवासी गयास के पुत्र तौसिफ ऊर्फ नन्हा की मौत हो गयी. दोनों आपस में जीजा व साले थे. जानकारी के […]

विज्ञापन

अररिया : अररिया बैरगाछी ओपी के एनएच 327 ई पर अजमतपुर के पास मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार बेलवा पंचायत निवासी रउफ के पुत्र मो अंजर व तारण प्रखंड जोकीहाट निवासी गयास के पुत्र तौसिफ ऊर्फ नन्हा की मौत हो गयी. दोनों आपस में जीजा व साले थे.

जानकारी के अनुसार, मो अंजर तारण स्थित ससुराल से साले के साथ अपने घर सुर्यापुर लौट रहा था. वहीं, एनएच 57 पर पूर्णिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को ठोकर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप घायल हो गये. तारण मझुआ निवासी घायल मेराज की इलाज के लिए नेपाल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन