चीतपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से बालक घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बथनाहा रेलवे स्टेशन के समीप हुई घटना फारबिसगंज : बथनाहा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे समपार फाटक संख्या केजे 69 के पास मंगलवार को जोगबनी से कोलकाता जा रहे चितपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बालक को बथनाहा थाना पुलिस ने इलाज […]
विज्ञापन
बथनाहा रेलवे स्टेशन के समीप हुई घटना
फारबिसगंज : बथनाहा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे समपार फाटक संख्या केजे 69 के पास मंगलवार को जोगबनी से कोलकाता जा रहे चितपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बालक को बथनाहा थाना पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घायल बालक का नाम सूरज मंडल पिता गुलाब मंडल बताया जा रहा है.
जो बथनाहा मंडल टोला का निवासी है. घटना के संदर्भ में चर्चा है कि उक्त बालक बथनाहा आने के लिए भूलवश जोगबनी में कोलकाता जा रही चितपुर एक्सप्रेस ट्रेन में बैठ गया. मगर बथनाहा में ट्रेन का ठहराव नहीं होने की वजह से ट्रेन नहीं रूकी. इसी क्रम में उक्त बालक चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था. उतरने के क्रम में ट्रेन से गिरने के कारण वह घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










