बड़हरा में ट्रक-ऑटो की टक्कर, दो की मौत
रानीगंज(अररिया) : रानीगंज सरसी एसएच-77 पर बड़हरा गांव के पास शनिवार को ट्रक व ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में ऑटो पर सवार एक युवक व एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग […]
रानीगंज(अररिया) : रानीगंज सरसी एसएच-77 पर बड़हरा गांव के पास शनिवार को ट्रक व ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में ऑटो पर सवार एक युवक व एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायल लोगों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया,
जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांचों घायलों को सदर अस्पताल पूर्णिया व अररिया रेफर कर दिया. घायलों में शामिल तीन व्यक्ति की हालत नाजुक बतायी गयी. अत्यधिक रक्त स्राव के कारण तीनों की हालत चिंताजनक बनी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










