माफी मांगें मुकेश सहनी, योगी का करें जिंदाबाद, राजग में रहने के लिए भाजपा ने रखी वीआइपी के सामने ये शर्त

Updated at : 12 Dec 2021 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
माफी मांगें मुकेश सहनी, योगी का करें जिंदाबाद, राजग में रहने के लिए भाजपा ने रखी वीआइपी के सामने ये शर्त

भाजपा सांसद अजय निषाद ने साफ शब्दों में कहा है कि मुकेश सहनी को अगर राजग में रहना है तो उन्हें भाजपा से माफी मांगनी होगी और योगी जिंदाबाद कहना ही होगा.

विज्ञापन

पटना. यूपी चुनाव को लेकर बिहार में राजग के दो घटल दलों के बीच टकरार बढ़ता जा रहा है. एक ओर राजग में शामिल वीआइपी के प्रमुख और बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने यूपी के 165 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है, वहीं भाजपा सांसद अजय निषाद ने साफ शब्दों में कहा है कि मुकेश सहनी को अगर राजग में रहना है तो उन्हें भाजपा से माफी मांगनी होगी और योगी जिंदाबाद कहना ही होगा.

दरअसल, बिहार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी बिहार में तो राजग के साथ हैं, पर यूपी में उनकी भाजपा से बात नहीं बन पा रही है. अब ऐसे में भाजपा के निषाद और वीआइपी के सहनी आमने-सामने हो गये हैं.

मुकेश सहनी के अनुकंपा वाले बयान का जवाब देने के बाद मुजफ्फरपुर के भाजपा सांसद अजय निषाद ने एक बार फिर मुकेश को निशाने पर लिया है. सांसद अजय निषाद ने कहा है कि मुकेश सहनी को हमारे साथ रहना है तो भाजपा से मांफी मांगनी पड़ेगी. इसके साथ यूपी के सीएम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सांसद ने योगी जिंदाबाद कहने की भी शर्त रख दी है.

मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से बात करते हुए अजय निषाद ने कहा कि यूपी में योगी के खिलाफ सहनी को चुनाव लड़ने का एलान नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि दो-दो बार चुनाव हारने के बाद भाजपा ने सहनी को एमएलसी बनाया. साथ ही मंत्री का पद भी दिया.

उन्होंने कहा कि बिहार में योगी जिंदाबाद और यूपी में योगी मुर्दाबाद नहीं चलेगा. सांसद अजय निषाद ने कहा कि सहनी को भाजपा से माफी मांगनी ही होगी और साथ ही योगी जिंदाबाद भी कहना होगा. सांसद ने यह भी कहा कि किसी के आने या जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन