ePaper

बिहार के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि, इस खोज के लिए सबौर कृषि विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट

Updated at : 03 Jul 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल फोटो

फाइल फोटो

बिहार: बिहार कृषि विश्वविद्यालय को मखाना में एक नवीन जैव-सक्रिय यौगिक की पहचान करने के लिए पेटेंट दिया है. जानकारी के अनुसार, यह शोध कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ. बता दें कि बिहार के मखाना को पहले ही जीआई टैग मिला हुआ है.

विज्ञापन

बिहार के नाम पर एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है. दरअसल केंद्र सरकार ने भागलपुर के सबौर में स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय को मखाना में एक नवीन जैव-सक्रिय यौगिक की पहचान करने के लिए पेटेंट दिया है. माना जा रहा है कि यह खोज कृषि नवाचार और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मील का पत्थर है. 

इन लोगों ने की खोज 

जानकारी के अनुसार, यह शोध कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ. यह सफलता अनुसंधान निदेशक डॉ. ए.के. सिंह के मार्गदर्शन में विकसित मजबूत अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र के कारण संभव हो पाई. इस शोध कार्य का नेतृत्व पादप जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. वी. शाजिदा बानो, मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रीतम गांगुली और उद्यान विभाग के डॉ. अनिल कुमार ने किया. 

सबौर की एनएबीएल प्रमाणित प्रयोगशाला में की गई खोज 

यह शोध कार्य बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की एनएबीएल प्रमाणित प्रयोगशाला में किया गया.  विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह यौगिक एंटीमाइक्रोबियल और कैंसर रोधी गतिविधियों के लिए संभावित रूप से उपयोगी है. इसकी क्रिया विधि में हाइड्रोजन और हैलोजन बॉन्ड बनाना शामिल है, जो विभिन्न जैव-रासायनिक मार्गों को प्रभावित कर सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

किसको मिलेगा पेटेंट का लाभ 

इस पेटेंट से जुड़े अनुसंधान का लाभ बिहार के उन किसानों को विशेष रूप से मिलेगा जो मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्रों में मखाना की खेती करते हैं. इससे मखाना की व्यावसायिक कीमत में वृद्धि होगी और इसके कच्चे और प्रसंस्कृत उत्पादों के लिए प्रीमियम बाजार बनेंगे तथा एग्रीप्रेन्योरशिप और स्टार्टअप्स को पोषण-आधारित उत्पादों के क्षेत्र में प्रोत्साहन मिलेगा. बता दें कि बिहार के मखाना को पहले ही जीआई-टैग मिला हुआ है.

इसे भी पढ़ें: अररिया में शादी के दिन दूल्हा फरार, मायूस दुल्हन ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन