जदयू विधायक बीमा भारती का पशु प्रेम, हिंदू रीति रिवाज से पालतू कुत्ते की निकाली शव यात्रा, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विधायक बीमा भारती ने कृष्णा की मौत पर बड़े भावुक होकर कहा कि उनके पति काफी कम उम्र में लाये थे. तब से वह घर में इस तरह घुल-मिल गया था जैसे परिवार का एक सदस्य हो. आखिरी उम्र तक उसने साथ निभायी.

विज्ञापन
undefined

बिहार सरकार की पूर्व मंत्री और रूपौली से जदयू विधायक बीमा भारती का पशु प्रेम उस वक्त देखने को मिला जब उनके पालतू कुत्ते ‘कृष्णा’ ने 19 साल तक साथ रहने के बाद अपनी आंखे हमेशा के लिए मूंद ली. जिसके बाद विधायक ने अपने पालतू डॉगी कृष्णा का हिंदू रीति रिवाज और बैंड बाजा के साथ अंतिम संस्कार किया.

विज्ञापन
undefined

इससे पहले शव यात्रा निकाली गयी. इस दौरान उनके पालतू कृष्णा को उनके पति अवधेश मंडल और बेटे राज कुमार राज ने कंधा दिया. शव यात्रा में शामिल सभी लोगों की आंखें नम हो गयीं.

undefined

अंतिम विदाई के समय बीमा भारती के आंखे से बरबस आंसू छलक पड़े. विधायक बीमा भारती ने कृष्णा की मौत पर बड़े भावुक होकर कहा कि उनके पति काफी कम उम्र में लाये थे. तब से वह घर में इस तरह घुल-मिल गया था जैसे परिवार का एक सदस्य हो. आखिरी उम्र तक उसने साथ निभायी. आज उसकी कमी सभी को खल रही है. उसके इस प्यार के चलते ही घरवालों ने सम्मान पूर्वक उसका अंतिम संस्कार किया.

undefined

विधायक बीमा भारती ने कृष्णा की आखिरी विदाई से जुड़ा एक भावुक संदेश फेसबुक पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘आज हमारे घर का लाडला कृष्णा (हमारा पालतू कुत्ता) हम सभी को छोड़कर परलोक सिधार गया.

undefined

2004 में मेरे पति अवधेश मंडल उसे खरीदकर लाये थे और देखते ही देखते वह हम सभी का वफादार बन गया था.’ आगे उन्होंने लिखा, ‘जब हमारे पति के ऊपर ब्लॉक परिसर में विवाद हुआ, तब दूसरे पक्ष के द्वारा हमारे कृष्णा भी एफआइआर में नामजद किया गया था.

Also Read: Photos: पटना में फेंका जलती हुई सिगरेट का टुकड़ा, तीन दुकानें, चार कार और ऑफिस जल कर खाक
undefined

आज नम आंखों से हिन्दू रीति रिवाज के साथ कृष्णा को अंतिम विदाई दी गयी है. ईश्वर उसकी आत्मा को शांति प्रदान करें.’

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन