Akshara Singh से हुई ऐसी गलती की सबके सामने पकड़ना पड़ा कान, पिता ने जमकर लगायी डाट, देखें वायरल वीडियो

Akshara Singh भोजपुरी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है. वो अपने फैंस के लिए लगातार फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. दरअसल, अक्षरा को अपने पिता के सामने मस्ती करना काफी महंगा पड़ गया.
Akshara Singh भोजपुरी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है. वो अपने फैंस के लिए लगातार फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. दरअसल, अक्षरा को अपने पिता के सामने मस्ती करना काफी महंगा पड़ गया. उन्होंने अक्षरा की जमकर क्लास लगा दी है. दरअसल, बात इतनी सीरियस नहीं है. अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम आईडी पर अपने पिता के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों मैं नहीं तो कैन बे रैप पर परफॉर्म कर रहे हैं. इस गाने पर अक्षरा के पिता लिपसिंग कर रहे हैं, जबकि वो खुद भी जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रही हैं.
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर ये मजेदार वीडियो शेयर करते हुए कहा कि गलती हो गया पापा, बाप तो बाप ही होते हैं. आप लोग भी मानते हैं न.. इस वीडियो पर फैंस काफी रिएक्ट कर रहे हैं. हजारों लोगों ने बाप-बेटी की इस मजेदार रील को देखा और पसंद किया है. हाल के दिनों में अक्षरा सिंह कई विवादों के लेकर काफी चर्चा में बनी हुई थी. मगर अब उन्होंने अपने आप को सारे विवादों से दूर करके नये फिल्म में काम शुरू कर दिया है. वो जल्द ही फिर से स्क्रीन पर दिखने वाली हैं.
https://www.instagram.com/reel/CkkuXpeBzDo/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
अक्षरा सिंह जल्द ही एक नए फिल्म में नजर आने वाली हैं. अग्निसाक्षी नाम की इस फिल्म की घोषणा करते हुए अक्षरा ने हाल ही में एक फोटो भी शेयर किया था. इस फोटो में प्रदीप पांडे उनके साथ लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार पांडेय कर रहे हैं. इस फिल्म में तनुश्री भी दिखने वाली हैं. इससे पहले भी अक्षरा और प्रदीप पांडेय एक साथ काम कर चुके हैं. उनकी फिल्म लैला-मजनू को लोगों ने काफी सराहा था. ऐसे में अक्षरा के फैंस को अब उनके नयी फिल्म के आने का इंतजार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




