ePaper

Agniveer Bharti 2023: अग्निवीर भर्ती की मुजफ्फरपुर में प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरी डिटेल

Updated at : 15 May 2023 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
Agniveer Bharti 2023: अग्निवीर भर्ती की  मुजफ्फरपुर में प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरी डिटेल

sarkari naukri चक्कर मैदान में 16 से 28 जून तक आठ जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिले के अभ्यर्थियों (अग्निवीर) की भर्ती होने वाली है.

विज्ञापन

Agniveer Bharti 2023 News बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के चक्कर मैदान में 16 जून से होने वाली आठ जिलों की अग्निवीरों की भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है. बहाली को शांतिपूर्ण माहौल में सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ऑफिसर, रेलवे के पदाधिकारी व रेल पुलिस, नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ 17 मई को बैठक की जायेगी.

बैठक में शामिल होने के कारण वरीय उप समाहर्ता प्रभारी के कार्यालय से एसएसपी, नगर आयुक्त, जिला प्रशासन सामान्य शाखा के वरीय पदाधिकारी, सिविल सर्जन, एसडीओ पूर्वी, नगर डीएसपी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी समेत कई विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है.

बैठक में लॉ एंड ऑर्डर को बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती, मेडिकल कवर, फायर फाइटिंग, पीए सिस्टम विथ प्रोजेक्टर, ऑफिस फर्नीचर, पानी की सुविधा, सफाई की सुविधा, वाटर ड्रेनेज, संचार के लिए लैंडलाइन की सुविधा, जनसंपर्क व मीडिया कवरेज, गेस्ट रूम, ट्रांसपोर्ट की सुविधा, लाइटिंग व जनरेटर की सुविधा, हैलोजन, ट्यूब लाइट, सीएफएल, एलइडी बल्ब, मेगा लाइट, जेनरेटर, वाटरप्रूफ पंडाल मार्शल एरिया, बैचिंग एरिया, रन वेटिंग एरिया, फायरिंग रेंज, ऑफिस रिक्रूटिंग एक्टिविटी, डाटा ऑपरेटर, रनिंग ट्रैक बनाने के लिए जेसीबी के अलावा चक्कर मैदान के पश्चिमी व दक्षिणी साइड में पुलिस जवान की तैनाती, प्रभात तारा स्कूल, सर्किट हाउस, इसीएचएस हॉस्पिटल, चक्कर मैदान के पूर्वी भाग से लेकर इमलीचट्टी बस स्टैंड तक पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी की तैनाती करने पर चर्चा की जायेगी.

कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर फेस मास्क, हैंड ग्लब्स व सैनिटाइजर भी दिया जायेगा.चक्कर मैदान में 16 से 28 जून तक आठ जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिले के अभ्यर्थियों (अग्निवीर) की भर्ती होने वाली है. उसी की तैयारी को लेकर सेना के अधिकारी, जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों के साथ बैठक की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन