प्रशासन की सख्ती से पटना-गया रोड पर जाम से मिली राहत, अब आइएसबीटी जाना हुआ आसान

Updated:
विज्ञापन

पटना-गया रोड में अब जाम की समस्या में सुधार आया है. जिला प्रशासन की सख्ती के बाद अब लंबी दूरी की बसें आइएसबीटी परिसर में लगने लगी हैं. इससे सड़क पर लगने वाला जाम रविवार को नहीं दिखा और गाड़ियां आसानी से आ-जा रही थीं.

विज्ञापन

पटना. पटना-गया रोड में अब जाम की समस्या में सुधार आया है. जिला प्रशासन की सख्ती के बाद अब लंबी दूरी की बसें आइएसबीटी परिसर में लगने लगी हैं. इससे सड़क पर लगने वाला जाम रविवार को नहीं दिखा और गाड़ियां आसानी से आ-जा रही थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क पर बसों का लगना यहां पर जाम का मुख्य कारण था. प्रभात खबर में बस स्टैंड आइएसबीटी जाने वाली सड़क पर लगने वाले जाम की खबरें छपने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार से ही कार्रवाई शुरू की थी, अब इसका असर दिखने लगा है.

डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि सड़क पर बस लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. रविवार को भी जिला प्रशासन ने बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी बसों पर कार्रवाई की. सड़क पर पार्किंग नहीं करने के जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना करने पर 12 बसों पर जुर्माना किया गया. इनसे 66,500 रुपये जुर्माना वसूला गया.

इतना ही नहीं बस को सड़क पर छोड़ कर भागने पर बस को जब्त कर क्रेन से हटाया गया. पहली बार इस सड़क पर क्रेन का इस्तेमाल कर बसों को हटाया जा रहा है. जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पटना-गया रोड में किसी भी स्थिति में बसों को पार्क नहीं किया जा सकता है. सड़क पर कोई बस खड़ी नहीं हो, इसके लिए रविवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से माइक से भी चेतावनी दी जा रही थी.

सभी बसों के लिए बस स्टैंड के अंदर दी गयी जगह

दूसरी ओर आइएसबीटी के बाहर पटना-गया रोड में बस नहीं लगे, इसके लिए वहां लगने वाली सभी बसों को बस स्टैंड के अंदर पार्किंग एरिया में जगह मुहैया करवा दी गयी है. बस स्टैंड के अंदर अब 600 से 700 बसों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है.

इस सप्ताह रूट के हिसाब से उनके लगने की जगह भी तय कर दी जायेगी. आइएसबीटी परिसर में बसों के परिचालन को सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिस आउटपोस्ट बनाया गया है और 120 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किये गये हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन