Aaj Ka Rashifal: 26 सितंबर 2022 मिथुन, वृष, मेष समेत इन राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें

Updated at : 26 Sep 2022 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal: 26 सितंबर 2022 मिथुन, वृष, मेष समेत इन राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें

Aaj Ka Rashifal- धनु से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

आज तारीख है 26 सितंबर 2022 दिन सोमवारऔर आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा. मेष से मीन तक का राशिफल देखने के लिए Video जरूर देखें.

मेष : धन प्राप्ति सम्बन्धी महत्वपूर्ण कार्य होंगे. तकनीक से जुड़े हुए युवाओं को अच्छा परिणाम व मौका प्राप्त होगा. प्रेम प्रंसग का विवाह बंधन में बंधने का संयोग बनेगा. मेहमानों का आगमन होगा. आपके मेहनत व प्रयास से परिवार के सभी महत्वपूर्ण काम सम्पन्न होंगे. कई महत्वपूर्ण समाचार मिलेंगे. दाम्पत्य जीवन में अशांति, पारिवारिक वाद-विवाद होने की संभावना. स्वास्थ्य सुधरेगा.

वृष: इंटरव्यू में सफलता का योग है. संयम से काम लें. जॉब में ट्रान्सफॉर व प्रमोशन होने की संभावना. नये प्रेम संबंध के लिए समय अनुकूल है. अविवाहितों विवाह के लिए प्रस्ताव मिलने की योग है. शत्रु पक्ष से सावधानी आवश्यक है. घर-गृहस्थी के किसी काम में दखल न दें अन्यथा स्थिति बिगड़ भी सकती है. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.

मिथुन: उपहार, सम्मान की प्राप्ति होगी. आर्थिक स्थिति काफी संतोषजनक रहेगी. उच्चशिक्षा के स्टुडेन्ट को प्रतिभा व योग्यता दिखाने का अवसर मिलेंगे. बिजनेस ट्रिप लाभप्रद सिद्ध होगी. पति-पत्नी के आपसी संबंधों में तालमेल बना रहेगा. लाइफ एंजॉय करें. मनोरंजक यात्रा पर जाने का संयोग बनेगा. कुछ लोगों के प्रेम संबंध विवाह संबंध में बंधने का योग है.

सभी राशियों के लिए ये Video देखें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन