कटिहार के अमदाबाद में मचान पर सो रहे बाढ़ पीड़ित को सांप ने डंसा, मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अमदाबाद प्रखंड के खट्टी पार दियारा गांव के विस्थापित 27 वर्षीय संजय सिंह को गदाई दियारा गांव में बाढ़ के पानी में मचान पर सोये हुए अवस्था में जहरीला सांप के काटने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

कटिहार. अमदाबाद प्रखंड के खट्टी पार दियारा गांव के विस्थापित 27 वर्षीय संजय सिंह को गदाई दियारा गांव में बाढ़ के पानी में मचान पर सोये हुए अवस्था में जहरीला सांप के काटने से मौत हो गयी. बताया गया कि खट्टी पार दियारा गांव निवासी संजय सिंह विस्थापित होकर गदाई दियारा चला गया था.

विज्ञापन

वहीं पर अपने परिजनों के साथ रह रहा था. इसी दौरान बाढ़ के पानी में संजय सिंह ने अपने घर में बांस का मचान बनाकर सोया हुआ था. गुरुवार की देर रात करीब तीन बजे उसे जहरीला सांप ने काट लिया. सांप काटने के बाद संजय सिंह ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी.

इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद लाने की तैयारी की जा रही थी. इसी दौरान संजय सिंह की मौत हो गया. संजय सिंह की मौत के बाद घटना की जानकारी परिजनों ने अंचलाधिकारी अमदाबाद एवं थानाध्यक्ष को दी. परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के लिए स्थानीय पुलिस को लिखित दी गई है.

घटना को लेकर पत्नी डोली देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. बताया गया कि मृतक संजय सिंह को दो पुत्र है. एक तीन वर्षीय व दूसरा एक वर्ष का है. अब परिजनों को चिंता सता रही है कि छोटे-छोटे बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा.

मनसाही के मरंगी में युवक को सांप ने डंसा

मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी निवासी 18 वर्षीय सुजीत कुमार यादव को शुक्रवार की सुबह एक सांप ने काट लिया. आनन फानन में परिवार वालों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के बाद फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है.

सुजीत कुमार सुबह अपने घर पर बांस फाड़ रहा था. इसी क्रम में बांस के अंदर से सांप निकल सुजीत के हाथ में काट लिया. सांप काटने के बाद परिवार वाले उनके हाथ को एक रस्सी से बांधकर तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के बाद उनकी तबीयत अभी ठीक है.

Posted by Ashish Jha

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन