22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नक्सल इलाकों में बढ़ी सुरक्षा

पटना: बिहार में दूसरे प्रदेश से नक्सलियों के आने की सूचना के बाद से पुलिस मुख्यालय सजग है. आला पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार स्थितिकी समीक्षा की जा रही है. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रलय द्वारा दिये गये संकेत के अनुसार छत्तीसगढ़ व आंध्रप्रदेश सहित अन्य राज्यों में कॉम्बिंग ऑपरेशन में कार्रवाई तेज करने के […]

पटना: बिहार में दूसरे प्रदेश से नक्सलियों के आने की सूचना के बाद से पुलिस मुख्यालय सजग है. आला पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार स्थितिकी समीक्षा की जा रही है.

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रलय द्वारा दिये गये संकेत के अनुसार छत्तीसगढ़ व आंध्रप्रदेश सहित अन्य राज्यों में कॉम्बिंग ऑपरेशन में कार्रवाई तेज करने के बाद नक्सलियों का रुख बिहार की ओर हुआ है. हालांकि पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने इसे एक सामान्य कार्रवाई बताया है. पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने बताया कि पूर्व में भी नक्सलियों द्वारा एक राज्य से दूसरे राज्यों की ओर रुख करने की सूचनाएं मिलती रही है. एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ नक्सलियों की हर गतिविधि पर नजर बनाये हुए हैं.

एसटीएफ को किया एलर्ट : पुलिस मुख्यालय ने नक्सल प्रभावित इलाकों में स्पेशल टास्क फोर्स को एलर्ट कर दिया है. खासकर, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद व कैमूर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है.बिहार में 23 जिले नक्सल प्रभावित हैं.हाल ही में 16 नक्सलियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है. नक्सलियों को गिरफ्तार कराने वालों को पुलिस मुख्यालय की ओर से इनाम भी दिया जायेगा.

केंद्रीय बल शुरू करेंगे कल्याण योजनाएं : सुदूर नक्सल इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बल कल्याणकारी योजनाएं शुरू करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी मिल चुकी है. अर्धसैनिक बल ग्रामीणों में कपड़े,दवाई व ट्रांजिस्टर वितरित करेंगे. साथ ही 20 करोड़ रुपये सालाना खर्च कर नक्सल प्रभावित इलाकों में पेयजल सुविधा भी उपलब्ध करायेंगे. चिकित्सा शिविर व छोटे-छोटे ट्रेनिंग कार्यक्रम भी संचालित किये जायेंगे.

प्रमुख घटनाएं (2013)

22.02.2013 – गया के रोशनगंज थाना अंतर्गत बारूदी सुरंग विस्फोट, सात की मौत

12.04.2013 – जमुई के चंडमंडी थाना क्षेत्र में जेसीबी मशीन से पंचायत भवन ध्वस्त

12.04.2013 – औरंगाबाद के देव थाना अंतर्गत मिशिरबिगहा स्थित सात सरकारी भवन ध्वस्त

13.06.2013 – धनबाद-पटना इंटरसिटी पर नक्सलियों का हमला

18.06.2013 – औरंगाबाद के गोह में पुलिस कैंप पर हमला, पांच जवान शहीद

नक्सली हिंसा एवं पुलिस कार्रवाई (एक नजर में)

संदर्भ — 2009————2010————2011———2012—- 2013 (अबतक)

हिंसक घटनाएं ——- 123 ———— 176—————161 ———— 91 ———70

नागरिक मरे —— 29 ————— 54 ————-43 ————-24 ——-23

सुरक्षाकर्मी मरे ——-25 —————- 25 ————03 ————10 ———- 11

पुलिस के साथ एनकाउंटर —17 ————21————-15—————03————03

पुलिस हमला — 06 ———-03————-03—————-03———03

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें