ग्रामीणों ने थाने को घेरा

Published at :25 Sep 2013 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने थाने को घेरा

मशरक पुलिस द्वारा एक युवक को हिरासत में लिये जाने से उग्र ग्रामीणों ने बुधवार को थाने का घेराव कर जम कर हंगामा किया. हालांकि मौके पर डीएसपी कुंदन कुमार के पहुंचने व उक्त युवक को छोड़ दिये जाने के बाद मामला शांत हो गया. थाना पुलिस ने सोनौली गांव में पिछले सप्ताह हुई एक […]

विज्ञापन

मशरक

पुलिस द्वारा एक युवक को हिरासत में लिये जाने से उग्र ग्रामीणों ने बुधवार को थाने का घेराव कर जम कर हंगामा किया. हालांकि मौके पर डीएसपी कुंदन कुमार के पहुंचने व उक्त युवक को छोड़ दिये जाने के बाद मामला शांत हो गया.

थाना पुलिस ने सोनौली गांव में पिछले सप्ताह हुई एक चोरी के मामले में श्रवण कुमार नामक व्यक्ति को मंगलवार की देर रात हिरासत में लिया. पुलिस ने परिजनों को बताया कि थाने पर एसपी बैठे हैं और श्रवण से सिर्फ पूछताछ कर छोड़ दिया जायेगा. मगर, बुधवार की शाम तक पुलिस ने जब उसे रिहा नहीं किया और उसे मंडल कारा, छपरा भेजने की तैयारी करने लगे, तो गांव के लोग उग्र हो उठे और उन्होंने थाने का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. घटना की सूचना पर डीएसपी कुंदन कुमार ने मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर शांत कराया.

उन्होंने स्वयं श्रवण से पूछताछ कर उसे घर जाने की इजाजत दे दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरशद अली खान ने बताया कि कांड संख्या 179/13 में युवक को शक की बुनियाद पर पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया था. उन्होंने श्रवण के नामजद अभियुक्त होने से इनकार करते हुए बताया कि चोरी का उक्त मामला अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन