अब किन्नरों को मिलेगा आरक्षण का लाभ,मिलेगी सरकारी नौकरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2014 2:51 AM
पटना : राज्य में अब किन्नरों को भी सरकारी सेवा में आरक्षण का लाभ मिलेगा. मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में किन्नर, कोथी, हिजड़ा, ट्रांसजेेंडर को थर्ड जेंडर के रूप में घोषित करने और अनुसूचित जाति-जनजाति और अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने का निर्णय लिया गया. उन्हें 1991 की पिछड़े वर्ग की सूची-दो […]
पटना : राज्य में अब किन्नरों को भी सरकारी सेवा में आरक्षण का लाभ मिलेगा. मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में किन्नर, कोथी, हिजड़ा, ट्रांसजेेंडर को थर्ड जेंडर के रूप में घोषित करने और अनुसूचित जाति-जनजाति और अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने का निर्णय लिया गया. उन्हें 1991 की पिछड़े वर्ग की सूची-दो में क्रमांक 47 पर शामिल किया जायेगा. यानी जिस कोटि के परिवार से किन्नर आयेंगे, उन्हें उसी कोटि का आरक्षण मिलेगा.
सामान्य कोटि के परिवार से आनेवाले किन्नरों को अत्यंत पिछड़े वर्ग की श्रेणी में रखा जायेगा. इसके अलावा जैन समाज को अल्पसंख्यक के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सभी योजनाओं का लाभ पाने की स्वीकृति दी गयी. किसान सलाहकार का मानदेय एक अप्रैल, 2014 से पांच हजार रुपये से बढ़ा कर छह हजार रुपये कर दिया गया है. इसके लिए बैठक में 54.86 करोड़ रुपये मंजूर किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










