ट्रेन में सफर कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या
Updated at : 26 Jan 2020 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

मसौढ़ी : पटना-गया रेलखंड के तारेगना जीआरपी अंतर्गत पुनपुन स्टेशन पर बीते शुक्रवार की रात सवारी गाड़ी में यात्रा कर रहे पुनपुन के जटडुमरी निवासी पुराने कपड़े के व्यवसायी मो मजीब (32 वर्ष) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज सुन ट्रेन में अफरा-तफरी मच गयी और ट्रेन से यात्रा कर […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : पटना-गया रेलखंड के तारेगना जीआरपी अंतर्गत पुनपुन स्टेशन पर बीते शुक्रवार की रात सवारी गाड़ी में यात्रा कर रहे पुनपुन के जटडुमरी निवासी पुराने कपड़े के व्यवसायी मो मजीब (32 वर्ष) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज सुन ट्रेन में अफरा-तफरी मच गयी और ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्री इधर-उधर भागने लगे. ट्रेन में सवार स्काॅर्ट पार्टी ने छानबीन करते हुए जानकारी जीआरपी को दी. जीआरपी शव बरामद कर थाना लेकर आ गयी.
इस बीच पटना-गया सवारी गाड़ी (63259 अप) पुनपुन स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक खड़ी रही. इधर मृतक की पत्नी रूही प्रवीण ने जीआरपी थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मो मजीब पटना स्थित गोरियाटोली में पुराने कपड़े का व्यवसाय करता था.
मजीब घर पुनपुन के जटडुमरी से पटना आता जाता था. बताया जाता है कि बीते शुक्रवार की रात मजीब काम समेटने के बाद पटना से रात दस बजे खुलने वाली सवारी गाड़ी से जटडुमरी घर आ रहा था. इसी बीच ट्रेन ज्योंही पुनपुन स्टेशन पर रुकी कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे सटा सिर में गोली मार दी.
ट्रेन से कट सफाईकर्मी की गयी जान
खुसरूपुर. डाउन पटना-सहरसा राजरानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से शनिवार की दोपहर एक सफाई कर्मी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि जिस समय ट्रेन गुजर रही थी उस दौरान सफाईकर्मी ंगट्रैक पर कूड़ा बिन रहा था. घटना पश्चिमी फाटक के रेल पोल संख्या 513/02 के पास हुई. इस घटना की सूचना यात्रियों ने जीआरपी पुलिस को दी.
जीआरपी पोस्ट प्रभारी राधे श्याम सिंह फौरन घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया. मृतक की पहचान मनी कांत रविदास (30वर्ष) पिता राज किशोर मोची बैकटपुर पंचायत छोटी नवादा निवासी के रूप में की है. बताया जा रहा है यह सफाइकर्मी यहां आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा कार्यरत था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




