किराना दुकानदार से मांगी पांच लाख रंगदारी

Updated:
विज्ञापन

अपराधियों से मिला तीन दिन का समय बीता, दहशत में परिजन बेतिया : मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख पासवान चौक निवासी किराना दुकानदार सोनू कुमार गुप्ता को फोनकर अज्ञात बदमाशों ने पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. रंगदारी की रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को गोली मार देने की धमकी दी […]

विज्ञापन

अपराधियों से मिला तीन दिन का समय बीता, दहशत में परिजन

आपके शहर में

विज्ञापन

बेतिया : मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख पासवान चौक निवासी किराना दुकानदार सोनू कुमार गुप्ता को फोनकर अज्ञात बदमाशों ने पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. रंगदारी की रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को गोली मार देने की धमकी दी गयी है. घटना 19 जनवरी की शाम की है.

हालांकि फोन नेपाली नंबर से की गयी हैं. बदमाशों ने रंगदारी की रकम देने के लिए सोनू को तीन दिन का समय दिया है. हालांकि बदमाशों का दिया वक्त बीत गया है. लेकिन घटना को लेकर सोनू के परिजनों में भय कामाहौल है.

इस मामले में सोनू ने मझौलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. सोनू ने पुलिस से बताया है कि शाम करीब 5 बजे उसके मोबाइल नंबर पर + 9779828001835 से फोन आया. फोन करने वाले ने पूछा कि तुम सोनू बोल रहे हो? हां कहने पर फोन करने वाले ने कहा कि तीन दिन के अंदर 5 लाख रुपये नहीं दिया तो तुम्हें और पूरे परिवार को गोली मार देंगे. शव का भी पता नहीं चलेगा. पुलिस प्रशासन के पास जाओगे तो अंजाम बुरा होगा. पूरी बातचीत सोनू के सेलफोन में रिकार्ड हो गयी हैं. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन