बच्ची के जन्म के बाद प्रसूता की मौत पर तोड़फोड़, हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : जानीपुर में प्रसव पीड़िता की हालत बच्ची को जन्म देने के बाद बिगड़ गयी. इलाज के दौरान रक्तस्राव नहीं रुका और मौत हो गयी. रोते-बिलखते परिजनों ने महिला का दाह-संस्कार करने के बाद बुधवार शाम जानीपुर बाजार स्थित एक क्लिनिक पहुंचे और तोड़फोड़ की. गुस्साये लोगों ने ग्रामीण चिकित्सक की पिटाई की. जानकारी […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : जानीपुर में प्रसव पीड़िता की हालत बच्ची को जन्म देने के बाद बिगड़ गयी. इलाज के दौरान रक्तस्राव नहीं रुका और मौत हो गयी. रोते-बिलखते परिजनों ने महिला का दाह-संस्कार करने के बाद बुधवार शाम जानीपुर बाजार स्थित एक क्लिनिक पहुंचे और तोड़फोड़ की. गुस्साये लोगों ने ग्रामीण चिकित्सक की पिटाई की. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सक को बचाया और थाने ले गयी. लोगों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की जान चली गयी.
ऑपरेशन से बच्ची को जन्म देने के बाद ही महिला की हालत बिगने लगी थी और रक्तस्राव को रोक पाने में डॉक्टर नाकाम रहे. इसके बाद चिकित्सक ने अत्यंत नाजुक हालत में प्रसूता को रेफर कर दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. दरियापुर के श्रवण चौधरी की बेटी रिंकी चौधरी को प्रसव पीड़ा के बाद परिजनों ने मायके से ही उसे लेकर जानीपुर बाजार में पहुंचे थे. वहां क्लिनिक में ऑपरेशन के बाद बच्ची का जन्म हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










