बच्ची के जन्म के बाद प्रसूता की मौत पर तोड़फोड़, हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2020 8:36 AM
फुलवारीशरीफ : जानीपुर में प्रसव पीड़िता की हालत बच्ची को जन्म देने के बाद बिगड़ गयी. इलाज के दौरान रक्तस्राव नहीं रुका और मौत हो गयी. रोते-बिलखते परिजनों ने महिला का दाह-संस्कार करने के बाद बुधवार शाम जानीपुर बाजार स्थित एक क्लिनिक पहुंचे और तोड़फोड़ की. गुस्साये लोगों ने ग्रामीण चिकित्सक की पिटाई की. जानकारी […]
फुलवारीशरीफ : जानीपुर में प्रसव पीड़िता की हालत बच्ची को जन्म देने के बाद बिगड़ गयी. इलाज के दौरान रक्तस्राव नहीं रुका और मौत हो गयी. रोते-बिलखते परिजनों ने महिला का दाह-संस्कार करने के बाद बुधवार शाम जानीपुर बाजार स्थित एक क्लिनिक पहुंचे और तोड़फोड़ की. गुस्साये लोगों ने ग्रामीण चिकित्सक की पिटाई की. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सक को बचाया और थाने ले गयी. लोगों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की जान चली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










