अगरबत्ती व्यापारी के बंद घर से हजारों की चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : फुलवारी के इसापुर स्थित अगबत्ती व्यापारी के बंद घर में चोरों ने ताला तोड़ कर नकद समेत हजारों के जेवर और टीवी चुरा लिये. यह घटना मंगलवार की देर रात हुई. फुलवारी के ईसापुर के एक व्यापारी को घर में ताला लगाकर पिता की बरसी में गांव जाना काफी महंगा पड़ गया. जब […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : फुलवारी के इसापुर स्थित अगबत्ती व्यापारी के बंद घर में चोरों ने ताला तोड़ कर नकद समेत हजारों के जेवर और टीवी चुरा लिये. यह घटना मंगलवार की देर रात हुई. फुलवारी के ईसापुर के एक व्यापारी को घर में ताला लगाकर पिता की बरसी में गांव जाना काफी महंगा पड़ गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
जब घर बंद देख चोरों ने हजारों की संपत्ति चुरा ली. परिजनों को जब घर में चोरी की जानकारी हुई, तो रोते-रोते अपना माथा पीट लिया. पीड़ित परिवार ने चोरी की खबर स्थानीय थाने को दी तब मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की.
इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. इस संबध में व्यापारी मो नईम ने बताया कि स्व. पिता मो इसराइल की बरसी थी. इसी कार्यक्रम में पूरा परिवार घर बंद करके हिसुआ नवादा गये थे. उनके मुताबिक 70 हजार के जेवर, दो-तीन हजार रुपये और एक टीवी लेकर चोर चंपत हो गये. पुलिस जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन