विनायक ने बोरिंग रोड की दुकान से ली थी नशे की दवा, छापेमारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना पुलिस व ड्रग विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात बोरिंग रोड चौराहे पर अलंकार ज्वेलर्स के समीप स्थित न्यू टीपी मेडिकल दुकान में छापेमारी की. इस दौरान दुकान से नशे के रूप में युवकों द्वारा उपयोग किये जाने वाले मानसिक रोग व नींद की दवा को काफी मात्रा में बरामद किया […]
विज्ञापन
पटना : पटना पुलिस व ड्रग विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात बोरिंग रोड चौराहे पर अलंकार ज्वेलर्स के समीप स्थित न्यू टीपी मेडिकल दुकान में छापेमारी की. इस दौरान दुकान से नशे के रूप में युवकों द्वारा उपयोग किये जाने वाले मानसिक रोग व नींद की दवा को काफी मात्रा में बरामद किया गया.
इसके बाद दुकान मालिक करूणा शर्मा व उनके पति को पकड़ लिया गया. दुकान का लाइसेंस करूणा मिश्रा के नाम पर है. उन लोगों के खिलाफ ड्रग विभाग के पदाधिकारियों ने बुद्धा कॉलोनी थाने में मामला दर्ज करा दिया है. इसमें उन दोनों के खिलाफ बिना पर्ची के दवा देने का आरोप लगाया गया है.
गैंगरेप के आरोपित विनायक सिंह ने नशे की हालत में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था. उसने ड्रग्स ले रखा था. वह प्रतिदिन नींद की दवा को अधिक मात्रा में नशे के रूप में लेता था. सूत्रों के अनुसार, विनायक से पटना पुलिस को यह जानकारी मिली कि वह हमेशा बोरिंग रोड की एक दवा दुकान से नशीली दवाओं को अधिक कीमत देकर खरीदता था.
साथ ही कंडोम भी उसी दुकान से खरीदा था. इसके बाद पटना पुलिस की टीम ने ड्रग विभाग के साथ मिल कर इस दुकान में छापेमारी की. बरामद दवाओं में डाइजाम, नाइट्राजाम आदि शामिल हैं. इधर, एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा भी दवा दुकान पर पहुंचे और जांच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










