पटना सिटी : हथियार दिखा लूटी थी डॉक्टर की कार, दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : अगमकुआं थाने के धुनकी मोड़ के समीप में बीते तीन जनवरी की रात अपराधियों ने बहादुरपुर गुमटी के समीप रहने वाले डॉक्टर की ब्रेजा कार हथियार दिखा लूट ली थी. पुलिस ने लूट के मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय वाहन गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटी गयी कार को […]
विज्ञापन
पटना सिटी : अगमकुआं थाने के धुनकी मोड़ के समीप में बीते तीन जनवरी की रात अपराधियों ने बहादुरपुर गुमटी के समीप रहने वाले डॉक्टर की ब्रेजा कार हथियार दिखा लूट ली थी. पुलिस ने लूट के मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय वाहन गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटी गयी कार को भी बरामद किया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा के निर्देश पर लूट के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. इसमें एएसपी मनीष कुमार व अगमकुआं थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार शामिल थे.
पुलिस टीम ने तफ्तीश में पाया कि कोबरा गिरोह के सदस्यों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आलमगंज थाने के भद्र घाट निवासी सोनू शर्मा व उर्फ ढिल्लू व खाजेकलां के मोगलपुरा छत्तातल निवासी सुरेश दास को पकड़ कर पूछताछ की गयी, तब अपराधियों ने बताया कि डॉक्टर से लूटी गयी ब्रेजा कार बाइपास में एक पार्किंग में लावारिस हालत में लगी हुई है.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार को बरामद किया. थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि डॉक्टर रोहित कुमार की लूटी गयी कार के साथ अपराधियों के पास से अपाची का फर्जी नंबर प्लेट, एक देसी पिस्टल, एक कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट दो पीस व डाॅक्टर के कार की चाबी बरामद की गयी.
थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार सोनू के खिलाफ आलमगंज, जक्कनपुर, मालसलामी, अगमकुआं, हाथीदह, हरनौत, फुलवारीशरीफ, रामकृष्णा नगर, कदमकुआं समेत अन्य थानों में 19 मामले दर्ज हैं, जो कई मामलों में फरार चल रहे थे. यह कोबरा गिरोह के विवेक कोबरा व शिव सम्राट जो बिहारशरीफ जेल में बंद हैं, उसके गिरोह से जुड़ कर कार्य करता था. फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन