राजधानी एक्सप्रेस से तीन कोच अटेंडेंट शराब के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पटना : गुरुवार को दिल्ली से राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंची राजधानी एक्सप्रेस के तीन कोच अटेंडेंट को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार कोच अटेंडेंट के पास से टर्मिनल आरपीएफ जवान ने 36 बोतल शराब बरामद की है. रंगेहाथ शराब के साथ गिरफ्तार होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी और आगे की […]

विज्ञापन

पटना : गुरुवार को दिल्ली से राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंची राजधानी एक्सप्रेस के तीन कोच अटेंडेंट को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार कोच अटेंडेंट के पास से टर्मिनल आरपीएफ जवान ने 36 बोतल शराब बरामद की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
रंगेहाथ शराब के साथ गिरफ्तार होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी और आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी थाने को सौंप दिया गया. गौरतलब है कि राजधानी एक्सप्रेस में उर्मिला इंटरनेशनल सर्विस प्रा लि के कर्मी कोच अटेंडेंट के रूप में काम करते हैं.
गिरफ्तार कोच अटेंडेंट में एक का नाम सुमित प्रभाकर है और अशोक राजपथ का रहने वाला है. इसके साथ ही रंजय कुमार व संजीव रजक हैं, जो राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या-ए पांच में ड्यूटी करते हैं. आरपीएफ पोस्ट को सूचना मिली कि कोच अटेंडेंट शराब लेकर आ रहा है.
इस सूचना के आधार पर जैसे ही ट्रेन टर्मिनल पहुंची, तो आरपीएफ की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कोच-ए-4 से बैग बरामद किया, जिसमें शराब की बोतलें थी. टर्मिनल आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर आरआर कश्यप ने बताया कि दिल्ली से शराब लेकर सुमित प्रभाकर पहुंचा और यहां से रंजय कुमार व संजीव रजक को ले जाना था. इन तीनों कोच अटेंडेंट को शराब के साथ गिरफ्तार किया और प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन