जेल से छूटने के बाद कर रहा था लूटपाट, गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : आलमगंज थाने की पुलिस ने महज दस दिन पहले जेल से छूट कर आये एक अपराधी को लूटपाट करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी की बाइक, चाकू व लूटे गये 600 रुपये भी बरामद किये गये. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि इस मामले […]
विज्ञापन
पटना सिटी : आलमगंज थाने की पुलिस ने महज दस दिन पहले जेल से छूट कर आये एक अपराधी को लूटपाट करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी की बाइक, चाकू व लूटे गये 600 रुपये भी बरामद किये गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि इस मामले में गायघाट चांद कॉलोनी निवासी अपराधी छोटू उर्फ हड्डियां को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार वह बीती रात लड्डू अखाड़े के समीप में एक व्यक्ति से लूटपाट कर रहा था, इसी दरम्यान गश्ती पर निकली पुलिस दल के सअनि सैयद ग्यास हादी ने आरोपित को पकड़ा.
पुलिस की गिरफ्त में आये छोटू की निशानदेही पर चोरी की बाइक, चाकू, 600 नकद बरामद किये गये. दूसरी ओर आलमगंज पुलिस ने लूटपाट के मामले में फरार चल रहे मो लक्की को भी गिरफ्तार किया है. इधर अगमकुआं थाने की पुलिस ने भी लूटपाट के मामले में फरार अप्राथमिकी अभियुक्त खाजेकलां थाने के मोगलपुरा निवासी सुरेश दास को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपितों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है.
दरवाजा तोड़ रुपये व मोबाइल चोरी
पटना सिटी. अगमकुआं थाने के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी निवासी रजनी अंबष्टा ने घर का दरवाजा तोड़ मोबाइल व रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी है. दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि घर का दरवाजा तोड़ घर में चार की संख्या में आये चोरों ने दो मोबाइल फोन व 44 हजार 200 नकद चोरी कर ली.
इसी बीच में नींद खुल जाने पर जब शोर मचाया, तो चोर भाग गये. पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि घर में आये चोर की चप्पल भागने के क्रम में छूट गयी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अनुराग को आरोपित किया गया है.पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन