गिरफ्तार चैतु के घर से आमीर का मोबाइल हुआ बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : पुलिस ने मृतक आमीर के शव में इस्तेमाल किये गये ठेले को बरामद कर लिया है. इसके अलावा मृतक का मोबाइल इसके अलावा एक पिस्टल, पांच कारतूस भी बरामद किया है. पुलिस ने हत्या में शामिल दीपक कुमार नोनिया की निशानदेही पर उसके घर से ही जुलूस के दौरान की फायरिंग में प्रयोग […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : पुलिस ने मृतक आमीर के शव में इस्तेमाल किये गये ठेले को बरामद कर लिया है. इसके अलावा मृतक का मोबाइल इसके अलावा एक पिस्टल, पांच कारतूस भी बरामद किया है.
पुलिस ने हत्या में शामिल दीपक कुमार नोनिया की निशानदेही पर उसके घर से ही जुलूस के दौरान की फायरिंग में प्रयोग की गयी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किया है. वहीं चैतु के घर से मृतक का मोबाइल और हत्या करके शव को ठिकाने लगाने वाले ठेले को मुख्य आरोपित विनोद कुमार के घर से सामने से बरामद किया है.
थानेदार रफीकुर रहमान ने बताया कि इस घटना का मुख्य आरोपित विनोद कुमार फरार चल रहा है. वहीं इसका भाई ढेेलवा को जेल भेजा जा चुका है. आमीर की हत्या उत्तरी संगत की गली में कर दी गयी थी फिर उसको ठेले में लाद कर जलकुंभीनुमा भरे गड्ढे में गाड़ दिया था. मालूम हो कि इस कांड में अब तक 60 उपद्रवियों को जेल भेजा जा चुका है.
21 दिसंबर को राजद द्वारा बिहार बंद के दौरान हिंसा झपट के बाद 19 वर्षीय आमिर हंजला लापता हो गया था जिसका शव डीएसपी कार्यालय के महज 100 मीटर की दूरी पर जलकुंभीनुमा पानी भरे गड्ढे से मंगलवार को बरामद हुआ था. उधर इमारत ए शरिया के कार्यवाहक सचिव मौलाना शिबली ने आमीर हत्याकांड की जांच न्यायिक जांच से कराये जाने की मांग सरकार से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










