फिटनेस एक्सपर्ट की बुलेट बाइक हो गयी चोरी, चार घंटे के अंदर बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : कोतवाली थाने के मौर्य लोक कॉम्पलेक्स से फिटनेस एक्सपर्ट विकास कुमार की बुलेट गाड़ी चोरी कर ली गयी. हालांकि कोतवाली पुलिस टीम ने चार घंटे के अंदर बुलेट को कंकड़बाग के लोहिया नगर इलाके से बरामद कर लिया और एक चाेर विशाल कुमार को पकड़ लिया. विशाल कंकड़बाग का रहने वाला है. हालांकि […]
विज्ञापन
पटना : कोतवाली थाने के मौर्य लोक कॉम्पलेक्स से फिटनेस एक्सपर्ट विकास कुमार की बुलेट गाड़ी चोरी कर ली गयी. हालांकि कोतवाली पुलिस टीम ने चार घंटे के अंदर बुलेट को कंकड़बाग के लोहिया नगर इलाके से बरामद कर लिया और एक चाेर विशाल कुमार को पकड़ लिया. विशाल कंकड़बाग का रहने वाला है. हालांकि उसका एक अन्य साथी मुसल्लहपुर निवासी सुशांत फरार होने में सफल रहा. पुलिस सुशांत को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
कांस्टेबल सुनील की सक्रियता से मिली बुलेट : बताया जाता है कि फिटनेस एक्सपर्ट विकास कुमार कुछ काम से मौर्य लोक कॉम्पलेक्स में गये थे. इसी दौरान उनकी बुलेट बाइक गायब हो गयी. घटना की जानकारी उन्होंने तुरंत ही कोतवाली पुलिस को दी. इसके बाद कोतवाली के कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह सक्रिय हुए तो यह जानकारी मिली कि किसी बुलेट वाले ने बुद्ध मार्ग में किसी को धक्का मार कर भागा है.
इसके बाद तुरंत ही मीठापुर आरओबी का सीसीटीवी कैमरा का वीडियो फुटेज खंगाला गया तो यह जानकारी मिली कि बुलेट लेकर चोर कंकड़बाग की ओर गये हैं. इसी बीच सुनील सिंह व अन्य पुलिसकर्मी कंकड़बाग इलाके में खोजबीन में लग गये और लोहिया पार्क के पास बुलेट लगा कर खड़े विशाल को पकड़ लिया. लेकिन उसके साथ रहा सुशांत वहां से निकल भागा. बताया जाता है कि दोनों ही छात्र हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन