उधार की बाइक से करता था मोबाइल फोन की छिनतई
पटना : राजधानी में चेन व मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने के लिए बदमाश उधार की बाइक का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसका खुलासा उस समय हुआ, जब कोतवाली पुलिस द्वारा मोबाइल स्नैचर व मंदिरी निवासी रवि कुमार पकड़ा गया. उसके पास से एक पल्सर 220 बाइक बरामद की गयी. पल्सर बाइक की […]
पटना : राजधानी में चेन व मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने के लिए बदमाश उधार की बाइक का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसका खुलासा उस समय हुआ, जब कोतवाली पुलिस द्वारा मोबाइल स्नैचर व मंदिरी निवासी रवि कुमार पकड़ा गया. उसके पास से एक पल्सर 220 बाइक बरामद की गयी. पल्सर बाइक की जब जांच की गयी, तो वह रवि के ही परिवार के एक सदस्य की निकली.
आपके शहर में
इसके बाद पुलिस ने उसे भीपकड़ लिया. लेकिन उसने जानकारीदी कि रवि उसकी बाइक जरूरी कामकह कर ले गया था. कहा था कि 10-20 मिनट में ही वापस लौट जायेगा. इस जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस भी चौंक गयी.लेकिन यह स्पष्ट हो गया कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश खुद को बचानेके लिए दूसरों की बाइक का इस्तेमाल कर रहे हैं,ताकि अगर सीसीटीवी फुटेज में बाइक का नंबर आ भी जाये, तो वे सेफ रहें. रवि कई अन्य लोगों से बाइक उधार लेकर चेन व मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए