मारपीट में एक जख्मी पत्नी ने दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

बनमा ईटहरी : ओपी क्षेत्र के महादलित टोला मुरली में दो पक्षों के बीच लेन देन को लेकर हुए मारपीट में एक पक्ष के सुनील राम जख्मी हो गया. प्राथमिक उपचार सोनवर्षा में कराने के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया. घायल की पत्नी पूजा देवी ने ओपी में आवेदन देकर कहा है कि मेरे […]

विज्ञापन

बनमा ईटहरी : ओपी क्षेत्र के महादलित टोला मुरली में दो पक्षों के बीच लेन देन को लेकर हुए मारपीट में एक पक्ष के सुनील राम जख्मी हो गया. प्राथमिक उपचार सोनवर्षा में कराने के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया. घायल की पत्नी पूजा देवी ने ओपी में आवेदन देकर कहा है कि मेरे पति टैंपो खरीदने गांव के एक व्यक्ति से बीस हजार रुपये लेकर घर आये.

आपके शहर में

विज्ञापन
गांव के बिलास राम और नंदकिशोर सादा मिलकर फुसलाकर घर से ले गये. रुपये छीन लिया. विरोध करने पर मेरे पति को पीट कर जख्मी कर दिया.आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाया व इलाज के लिए सोनवर्षाराज अस्पताल लाये. जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस बाबत ओपी अध्यक्ष रूदल कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन