मब्बी ओपी क्षेत्र से चार अपराधी गिरफ्तार

दरभंगा : मब्बी ओपी क्षेत्र से पुलिस की टेक्निकल सेल की टीम ने चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक अपराधकर्मी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. एक चारपहिया वाहन व एक बाइक भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. हालांकि इस संबंध में कुछ भी बताने से पुलिस परहेज कर रही है. सूत्रों […]
दरभंगा : मब्बी ओपी क्षेत्र से पुलिस की टेक्निकल सेल की टीम ने चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक अपराधकर्मी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. एक चारपहिया वाहन व एक बाइक भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. हालांकि इस संबंध में कुछ भी बताने से पुलिस परहेज कर रही है.
सूत्रों के अनुसार मब्बी ओपी स्थित एक होटल में चार लोग बैठे थे. इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति भी बाइक से आया. सभी होटल में बैठकर कथित रुप से अपराध की योजना बना रहे थे. इसी दौरान टेक्निकल सेल की टीम भी वहां पहुंच गई. पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक भाग निकला. सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किये लोग बाइक लूट गैंग के सदस्य हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










