दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Sep 2019 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गंज गांव में एक विवाहिता की दहेज लोभी ससुराल वालों ने पांच लाख रुपये दहेज में नहीं देने पर गला घोंटकर हत्या कर दी. मृतका के भाई ने थाने में लिखित शिकायत कर गुहार लगायी है. बताया जाता है कि मोतीपुरगंज निवासी संजीत चौधरी ने बीती रात पत्नी […]
विज्ञापन
नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गंज गांव में एक विवाहिता की दहेज लोभी ससुराल वालों ने पांच लाख रुपये दहेज में नहीं देने पर गला घोंटकर हत्या कर दी. मृतका के भाई ने थाने में लिखित शिकायत कर गुहार लगायी है. बताया जाता है कि मोतीपुरगंज निवासी संजीत चौधरी ने बीती रात पत्नी मुन्नी देवी (33) की पांच लाख रुपये दहेज के लिए मारपीट व प्रताड़ित करते हुए गला घोंटकर हत्या कर दी.
हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपित पति समेत परिवार के सदस्य फरार हो गये. ग्रामीणों से मिली सूचना पर मृतका के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों के साथ मौके पर पहुंचकर मृतका का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में मृतका के भाई ने थाने में लिखित शिकायत कर मृतका के भाई ने संजीत और उसकी मां को नामजद अभियुक्त बनाया है. थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है.
बहू का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का विरोध करने पर सास का सिर फोड़ा
बाढ़. थाने के बनारसी घाट कुम्हर टोली में घर में मोबाइल से बहू का आपत्तिजनक वीडियो बना रहे आरोपितों ने विरोध करने पर सास का सिर ईंट से मारकर फोड़ दिया. तीन दिन से पीड़िता थाने का चक्कर लगा रही है. पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर आरोपित के साथ पीड़िता के भी एक सदस्य को गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया है. जख्मी सास मीरा देवी ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसके घर की छत के रोशनदान से मोबाइल से पड़ोसी बहू का वीडियो बना रहे थे.
इस बात को लेकर उसने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की थी. पुलिस ने इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की. रविवार को आरोपित ने थाने में शिकायत करने के कारण उसे ईंट से मारकर जख्मी कर दिया. पुलिस द्वारा कार्रवाई के नाम पर एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




