चित्रगुप्त नगर में छात्र ने पिस्टल की नली मुंह में डाली और दबा दिया ट्रिगर, मौत

पटना : पत्रकार नगर थाने के चित्रगुप्त नगर इलाके में बुद्धा डेंटल इंस्टीच्यूट के समीप रहने वाले छात्र आयुष कुमार ने पिस्टल की नली मुंह में डाली और ट्रिगर दबा दिया. छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.छात्र का दोस्त व रूम पार्टनर अपने कमरे पर पहुंचा तो कमरा का दरवाजा बंद पाया. इसके […]
पटना : पत्रकार नगर थाने के चित्रगुप्त नगर इलाके में बुद्धा डेंटल इंस्टीच्यूट के समीप रहने वाले छात्र आयुष कुमार ने पिस्टल की नली मुंह में डाली और ट्रिगर दबा दिया. छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.छात्र का दोस्त व रूम पार्टनर अपने कमरे पर पहुंचा तो कमरा का दरवाजा बंद पाया. इसके बाद किसी तरह से खिड़की के रास्ते अंदर देखा तो पाया कि आयुष कुमार खून से लथपथ स्थिति में मृत पड़ा है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और दरवाजे से अंदर प्रवेश किया. कमरा पूरा खून से भरा था और छात्र की मौत हो चुकी थी.
उसके दायें हाथ में एक पिस्टल था जिससे यह स्पष्ट था कि उसने खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही पिस्टल को जब्त कर लिया गया है. कमरे से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है. पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




