खगड़िया में मुखियापति की गोली मारकर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
खगड़िया : मोरकाही थाना क्षेत्र की माड़र उत्तरी पंचायत की मुखिया के पति सह भाजपा कार्यकर्ता नंदलाल पासवान को अपराधियों ने सोमवार की रात 2:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, मुखिया के पति नंदलाल पासवान सवलपुर गांव स्थित घर की छत पर सोये थे. बारिश होने के बाद वह छत से […]
विज्ञापन
खगड़िया : मोरकाही थाना क्षेत्र की माड़र उत्तरी पंचायत की मुखिया के पति सह भाजपा कार्यकर्ता नंदलाल पासवान को अपराधियों ने सोमवार की रात 2:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, मुखिया के पति नंदलाल पासवान सवलपुर गांव स्थित घर की छत पर सोये थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
बारिश होने के बाद वह छत से उतर कर घर में सो गये. सोयी अवस्था में बाइक सवार अपराधियों ने घर में घुसकर मुखियापति नंदलाल पासवान को गोली मार दी, जिससे 49 वर्षीय नंदलाल पासवान की मौत हो गयी़
घटना के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गये़ फायरिंग की आवाज सुन नंदलाल के भाई ने छत पर से पत्थर फेंके, पर अपराधी फरार हो गये़ लोगों ने घटना की जानकारी मोरकाही थानाध्यक्ष को दी. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया़ इस मामले में एसपी मीनू कुमारी ने मोरकाही थानाध्यक्ष गुंजन कुमार को लाइन हाजीर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन