दुकानदार ने ग्राहक का सिर फोड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2019 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

बाढ़ : स्टेशन बाजार के पुराना पोस्ट ऑफिस गली में मोबाइल दुकानदार ने पैसे के लेन-देन में हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर रॉड से ग्राहक दिनेश प्रसाद का सिर फोड़ दिया.जख्मी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जख्मी के अनुसार वह दुकान में मोबाइल रिचार्ज कराने गया था. इसी दौरान रुपये के […]
विज्ञापन
बाढ़ : स्टेशन बाजार के पुराना पोस्ट ऑफिस गली में मोबाइल दुकानदार ने पैसे के लेन-देन में हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर रॉड से ग्राहक दिनेश प्रसाद का सिर फोड़ दिया.जख्मी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जख्मी के अनुसार वह दुकान में मोबाइल रिचार्ज कराने गया था. इसी दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर बहस हो गयी और दुकानदार ने अचानक अपने स्टाफ के साथ मिलकर राॅड से हमला कर दिया. दुकानदार फरार बताया जाता है.
जख्मी ग्राहक मोकामा थाने के कन्हायपुर का निवासी है. पंडारक थाने के समसीपुर गांव निवासी दुकानदार राकेश कुमार और अज्ञात स्टाफ के खिलाफ थाने में केस दर्ज करायी है. वहीं दूसरी तरफ पर स्थानीय ढेलवा गोसांईं मोहल्ले में मोबाइल दुकानदार और चाउमिन विक्रेता के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मामले में पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




