माओवादियों ने विस्फोट कर पुलिस इंसपेक्टर का घर उडाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2014 8:54 PM
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में सशस्त्र माओवादियों ने विस्फोट कर एक पुलिस इंसपेक्टर का घर उडा दिया.पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कल रात मझौली गांव में करीब दो दर्जन माओवादियों ने इंसपेक्टर केदार नाथ सिंह के घर पर धावा बोल दिया और उन्होंने बेशकीमती चीजें एवं अन्य घरेलू सामान लूटने के […]
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में सशस्त्र माओवादियों ने विस्फोट कर एक पुलिस इंसपेक्टर का घर उडा दिया.पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कल रात मझौली गांव में करीब दो दर्जन माओवादियों ने इंसपेक्टर केदार नाथ सिंह के घर पर धावा बोल दिया और उन्होंने बेशकीमती चीजें एवं अन्य घरेलू सामान लूटने के बाद विस्फोट कर घर को उडा दिया.
शर्मा ने बताया कि माओवादियों ने अपने पीछे छोडे पचरें में कहा है कि औरंगाबाद जिले में उनके खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के जवाब में इंसपेक्टर का घर उडाया गया है. इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है और माओवादियों की धरपकड के लिए छापे मारे जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










