फुलवारी में दो महिलाओं से लूटी चेन

Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : मंगलवार को दो महिलाएं मौर्य विहार और बिड़ला काॅलोनी में लूटपाट का शिकार बनी हैं. एक रिटायर्ड दारोगा की पत्नी हैं, तो दूसरी महिला सीएम हाउस में सुरक्षा गार्ड की मां. पहली घटना मौर्य विहार काॅलोनी की है. काॅलोनी निवासी रिटायर्ड दारोगा विजय शर्मा की 55 वर्षीया पत्नी गायत्री देवी शाम को साढ़े […]

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : मंगलवार को दो महिलाएं मौर्य विहार और बिड़ला काॅलोनी में लूटपाट का शिकार बनी हैं. एक रिटायर्ड दारोगा की पत्नी हैं, तो दूसरी महिला सीएम हाउस में सुरक्षा गार्ड की मां.

आपके शहर में

विज्ञापन
पहली घटना मौर्य विहार काॅलोनी की है. काॅलोनी निवासी रिटायर्ड दारोगा विजय शर्मा की 55 वर्षीया पत्नी गायत्री देवी शाम को साढ़े पांच बजे कपड़ा लेकर धोबी के पास जा रही थीं कि रोड नंबर तीन के पास एक बाइक पर दो उचक्के आये और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये.
एक घंटे के बाद दूसरी घटना बिड़ला काॅलोनी में हुई. मुख्यमंत्री हाउस में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात राजन कुमार उर्फ बिट्टू कुमार की मां उषा देवी से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट्टा मार कर उड़ा ली.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन