विधायक से रंगदारी मांगने वाला मुखिया पुत्र गिरफ्तार
Updated at : 01 Jun 2019 3:17 AM (IST)
विज्ञापन

मोरवा : मोरवा विधायक विद्यासागर सिंह से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रकम नहीं देने पर बमबारी करने की धमकी दी गयी. घटना को लेकर विधायक के पिता पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर विधायक को धमकाने के आरोप में दरबा […]
विज्ञापन
मोरवा : मोरवा विधायक विद्यासागर सिंह से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रकम नहीं देने पर बमबारी करने की धमकी दी गयी. घटना को लेकर विधायक के पिता पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर विधायक को धमकाने के आरोप में दरबा के मुखिया पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. ओपी अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि विधायक के मोबाइल पर 20 और 29 जून को दस लाख की रंगदारी मांगी गयी.
नहीं देने पर बम से पूरे परिवार को उड़ाने की धमकी के साथ ही अश्लील बातों से भरा मैसेज भेजा गया. विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की. एसपी ने छानबीन के लिये डीएसपी विजय कुमार को निर्देश दिया. मोबाइल सर्विलांस के जरिये मामले की छानबीन की गई तो मोबाइल दरबा के मुखिया पूनम देवी और राम दास के बेटे संजीत दास की होने की बात सामने आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




