महिला की हत्या, पिता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

लालगंज (वैशाली) : लालगंज थाने के चिमनापुर गांव में बाइक सवार दो अपराधियों ने बुधवार की दोपहर महिला की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतका रबिया खातून घटारो मध्य पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार साह की पत्नी थी. दोनों ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था. मृतका के पति की […]

विज्ञापन

लालगंज (वैशाली) : लालगंज थाने के चिमनापुर गांव में बाइक सवार दो अपराधियों ने बुधवार की दोपहर महिला की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतका रबिया खातून घटारो मध्य पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार साह की पत्नी थी. दोनों ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था. मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पति रंजीत ने बताया कि एक साल पहले उसने रबिया खातून से शादी की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
शादी के बाद से ही सराय थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी रबिया के भाई मो अनिशु रहमान, मो शकिलू रहमान, उसके पिता मो अब्दुल कयूम व उसकी साली बबली खातून दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे. पहले भी रबिया के भाई ने मारपीट की थी. रंजीत ने एक वर्ष पहले रबिया से शादी की थी. रंजीत और रबिया पहले से शादीशुदा थे. रबिया को तीन बच्चे हैं. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर रबिया के पिता मो अब्दुल कयूम को गिरफ्तार कर लिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन