इलाहाबाद से आये युवक को खिलाया जहर, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2019 4:00 AM
विज्ञापन
दानापुर : इलाहाबाद के युवक को बुला कर फर्जी बहाली के बहाने नशीला पदार्थ खिलाने व इलाज के दौरान उसकी मौत का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत शाहपुर थाने में इलाहाबाद के हंडिया आमेपुर निवासी मृतक हिमांशु सिंह के चाचा अमित कुमार सिंह के बयान हत्या का मामला दर्ज किया गया है. अमित […]
विज्ञापन
दानापुर : इलाहाबाद के युवक को बुला कर फर्जी बहाली के बहाने नशीला पदार्थ खिलाने व इलाज के दौरान उसकी मौत का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत शाहपुर थाने में इलाहाबाद के हंडिया आमेपुर निवासी मृतक हिमांशु सिंह के चाचा अमित कुमार सिंह के बयान हत्या का मामला दर्ज किया गया है. अमित ने बयान में बताया 13 मई को हिमांशु पटना के लिए घर से निकला था.
उसने बताया था कि बिहार में एसआइ परीक्षा में सेलेक्शन हुआ है. 23 मई से ट्रेनिंग होना है. श्री सिंह ने बयान में बताया है कि 19 मई की रात में मेरी बहन के फोन पर एक व्यक्ति ने फोन कर अपना नाम अर्जुन कुमार बताते हुए कहा कि हिमांशु सिंह गोरगांवा मंदिर के पीछे पड़ा है.
उसकी तबीयत खराब है. आप लोग आइये, उस व्यक्ति को पास के किसी अस्पताल में भर्ती कराने को कहा था. जब एम्स अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि इलाज के दौरान हिमांशु की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि हिमांशु की किसी अज्ञात व्यक्ति से एसआइ में बहाली को लेकर बात हुई थी.
इसको लेकर कुछ पैसा भी दिया था. ज्वांइनिंग कराने के लिए कुछ और पैसों की डिमांड भी अज्ञात व्यक्ति ने की थी. पूर्व में हिमांशु ने बताया था. श्री सिंह ने बताया कि फर्जी बहाली के नाम बुला कर नशीला पदार्थ खिला पीला दिया गया. जिससे इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस बाबत शाहपुर थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि अमित कुमार सिंह के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










