प्रोफेसर के घर का ताला तोड़ दो लाख की चोरी

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के मलकौनिया गांव में प्रो. डाॅ शंभुनाथ सिंह के घर का ताला तोड़ चोरों ने करीब दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली. गृहस्वामी सपरिवार एक शादी समारोह में न्योता करने शहर आये थे. इस दौरान मौका पाकर चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना रविवार रात […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के मलकौनिया गांव में प्रो. डाॅ शंभुनाथ सिंह के घर का ताला तोड़ चोरों ने करीब दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली. गृहस्वामी सपरिवार एक शादी समारोह में न्योता करने शहर आये थे.
इस दौरान मौका पाकर चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना रविवार रात की बतायी जा रही है. घटना को लेकर गृहस्वामी ने थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि चोर मेन गेट का ताला तोड़ अंदर घुसे, उसके बाद करीब दो लाख के सोलर प्लेट सहित उसके उपकरण के अलावे घरेलू सामान की चोरी कर पीछे के रास्ते से फरार हो गये. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




