फाइनेंस कर्मी को गोली मार 14 लाख लूटे

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र के हरहर महादेव चौक (अमरदीप सिनेमा) के पास शुक्रवार को अपराधियों ने आरसीएमएस कंपनी के कर्मी रवि कुमार से गोली मारकर 14 लाख नगद लूट लिये. घायल कर्मी तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली गांव के रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, इंडसइंड बैंक से आरसीएमएस कंपनी के तीन कर्मचारी थैले […]

विज्ञापन

बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र के हरहर महादेव चौक (अमरदीप सिनेमा) के पास शुक्रवार को अपराधियों ने आरसीएमएस कंपनी के कर्मी रवि कुमार से गोली मारकर 14 लाख नगद लूट लिये. घायल कर्मी तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली गांव के रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, इंडसइंड बैंक से आरसीएमएस कंपनी के तीन कर्मचारी थैले में 14 लाख रुपये लेकर बैंक के नीचे उतरे और बोलेरो गाड़ी में सवार होकर कंपनी के ब्रांच जा रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसी दौरान एक बाइक सवार तीन अपराधियों ने कर्मचारी को रोककर फायरिंग शुरू कर दी. इसमें एक गोली कर्मचारी रवि कुमार के हाथ में लगी. इसके बाद अपराधी रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गये.
सूत्र बताते हैं कि अपराधियों ने आसपास के लोगों में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी किया. माना जा रहा है कि लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने कर्मी को गोली मारी है. घटना की सूचना पर नगर थाने के एसएचओ त्रिलोकी मिश्रा, सदर डीएसपी राजन सिन्हा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन